✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

धर्मेंद्र ने पूरी नहीं देखी थी आखिरी फिल्म 'इक्कीस', ये पार्ट रह गया था बाकी

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  24 Dec 2025 01:37 PM (IST)
धर्मेंद्र ने पूरी नहीं देखी थी आखिरी फिल्म 'इक्कीस', ये पार्ट रह गया था बाकी

बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर एक इमोशनल कहानी सामने आई है. फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने बताया कि धर्मेंद्र अपनी ही फिल्म को पूरा नहीं देख पाए. उन्होंने फिल्म का सिर्फ पहला हिस्सा देखा था और दूसरे हिस्से को देखने का इंतजार करते रह गए. खराब सेहत की वजह से वे फिल्म का बाकी पार्ट नहीं देख सके. ये बात न सिर्फ डायरेक्टर बल्कि फैंस के लिए भी काफी इमोशनल है.

1

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने एक इमोशनल स्टोरी शेयर की है.

2

ये फिल्म धर्मेंद्र के करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है लेकिन अफसोस की बात ये रही कि वे इसे पूरी तरह देख नहीं पाए. श्रीराम राघवन ने बताया कि धर्मेंद्र जी ने फिल्म का सिर्फ पहला हिस्सा देखा था जबकि दूसरे हिस्से को देखने का इंतजार ही रह गया.

3

डायरेक्टर के मुताबिक जब उन्होंने धर्मेंद्र को फिल्म दिखाई तो उस समय उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. इसके बावजूद धर्मेंद्र ने फिल्म देखने में दिलचस्पी दिखाई और ध्यान से पहला पार्ट देखा.

4

फिल्म खत्म होते ही उन्होंने कहा कि दूसरा हिस्सा कब दिखाओगे लेकिन उससे पहले ही हालात ऐसे बने कि वे फिल्म का बाकी हिस्सा नहीं देख सके. ये बात आज भी श्रीराम राघवन के दिल में एक खालीपन छोड़ जाती है.

5

श्रीराम राघवन ने ये भी बताया कि धर्मेंद्र एक बेहद डेडिकेटेड एक्टर थे. वे अपने डायलॉग्स को लेकर बहुत गंभीर रहते थे. कई बार वे अपने डायलॉग उर्दू में लिखते थे ताकि बोलते वक्त इमोशन सही तरीके से सामने आए.

6

फिल्म ‘इक्कीस’ एक वॉर ड्रामा है जो परमवीर चक्र विजेता अरुण खेतरपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है.इस फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आएंगे.

7

धर्मेंद्र फिल्म में एक अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे जो कहानी को और गहराई देता है.

8

ये फिल्म धर्मेंद्र के फैंस के लिए बेहद खास होने वाली है क्योंकि ये उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का आखिरी मौका होगा. सालों तक बॉलीवुड पर राज करने वाले इस दिग्गज एक्टर को लोग आज भी उतने ही प्यार और इज्जत से याद करते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • धर्मेंद्र ने पूरी नहीं देखी थी आखिरी फिल्म 'इक्कीस', ये पार्ट रह गया था बाकी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.