In Pics: जब रणबीर के नाम का टैटू ना हटवाने पर दीपिका ने की थी खुलकर बात, बोलीं - ‘मुझे कोई अफसोस नहीं’

जब आरके के टैटू पर खुलकर बोलीं थी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने अपना करियर शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से शुरू किया था. वहीं करियर की शुरुआत में एक्ट्रेस रणबीर कपूर से दिल लगा बैठी और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. खबरों की मानें तो दीपिका रणबीर के प्यार में इस कदर गिरफ्तार थी कि उन्होंने एक्टर के नाम का टैटू अपनी गर्दन पर बनवा लिया था.
कई बार दीपिका को इस टैटू को फ्लॉन्ट करते हुए भी देखा गया है. लेकिन जब ये कपल अलग हुआ तो ये खबरें सामने आने लगी थी कि अब दीपिका अपनी गर्दन पर बने आरके के टैटू को मिटवा देगी. हालांकि इसको लेकर कभी एक्ट्रेस ने मीडिया में कोई रिएक्शन नहीं दिया था. लेकिन जब वो सोनम कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 3 में पहुंची तो उन्होंने इसपर खुलकर बात की.
करण जौहर से इसपर बात करते हुए दीपिका ने खुलासा किया था कि उन्हें रणबीर कपूर के नाम का टैटू अपनी गर्दन पर बनवाने को लेकर कभी पछतावा नहीं है और ना ही वो इस टैटू को कभी हटवाएंगी.. ये हमेशा रहेगा और कहीं नहीं जाएगा...बता दें कि इस शो पर एक्ट्रेस रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद पहुंची थी.
बता दें कि अब रणबीर और दीपिका दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके है और एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं. जो कई बार साथ में पार्टी करते हुए भी नजर आते हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में देखा गया था. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी.