आलिया भट्ट ने गैल गैडोट के साथ ली सेल्फी, पिंक आउटफिट में क्यूट तस्वीरें शेयर कर खुद को बताया 'Barbie'

आलिया भट्ट पिंक आउटफिट में शेयर की क्यूट तस्वीरें
आलिया भट्ट हाल ही ब्राजील में हुए एक कार्यक्रम में गैल गैडोट के साथ दिखाई दी हैं. इवेंट के दौरान वे पिंक ड्रेस में नजर आईं. उन्होंने गैल के साथ सेल्फी ली और खुद को 'बार्बी' बताया.
आलिया ने ब्राजील में हुए इवेंट के लिए पिंक आउटफिट चुना. बेबी पिंक शाइनी ब्रालेट के साथा मैचिंग एवरसाइज ब्लेजर और स्कर्ट के साथ आलिया वाकई में किसी बार्बी डॉल से कम नहीं लग रही थीं.
इस ड्रेस के साथ आलिया ने सिल्वर कलर के हार्ट ईयरिंग्स और ब्लैक हील्स पेयर किए थे. वहीं बन हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने ने काफी क्यूट पोज दिए हैं.
अपनी एक तस्वीर में आलिया डर से चीखने के एक्टिंग करती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर नें हार्ट शेप बनाकर मुस्कुराती दिख रही हैं.
आलिया ने अपनी फोटोज शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- 'दिस बार्बी इज जेट लेग्ड (This Barbie is Jet Legged.'
एक और तस्वीर में आलिया बेड पर लेटी हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वो बेड पर बैठी कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं.
बता दें कि आलिया बहुत जल्द 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगी. इस फिल्म में उनके रणबीर सिंह के साथ-साथ जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार भी नजर आएंगे.