ऑरेंज ड्रेस में अलाया का स्टनिंग लुक, तो 'शैतान' फेम ज्योतिका ब्लैक ड्रेस में हुईं स्पॉट, देखें फोटोज

साउथ सुपरस्टार सूर्या की वाइफ ज्योतिका हाल ही में अजय देवगन स्टारर फिल्म 'शैतान' में दिखाई दी थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई. वहीं अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अलाया को आखिरी बार फिल्म यू-टर्न में देखा गया था.
पूजा बेदी की बेटी और दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी की पोती अलाया फर्नीचरवाला हाल ही में मुबंई में स्पॉट हुईं. इस दौरान एक्ट्रेस ऑरेंज कलर की ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं.
इस दौरान अलाया ने पैप्स से काफी स्माइल के साथ फोटोज क्लिक कराई. ऑरेंज कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही थीं. लुक को कंप्लीट करने के लिए अलाया ने मिनिमल मेकअप किया हुआ था.
अलाया एफ अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.
बॉलीवुड में अलाया ने सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'जवानी जानेमन' से डेब्यू किया था. इस फिल्म में अलाया को काफी पसंद किया गया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' में अलाया एफ नजर आई हैं.
वहीं एक्ट्रेस ज्योतिका सरवनन भी हाल ही में ब्लैक ड्रेस में मुबंई में स्पॉट हुईं. इस दौरान हमेशा की तरह ज्योतिका का क्यूट लुक देखने को मिला.
हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' में ज्योतिका ने अहम रोल निभाते हुए नजर आई थीं. इस फिल्म से एक्ट्रेस ने हिंदी पर्दे पर पूरे 26 साल बाद कमबैक किया था.
बता दें कि ज्योतिका ने अपने करियर की शुरुआत अक्षय खन्ना की फिल्म 'डोली सजा के रखना' से की थी. पिछले कई दिनों से ज्योतिका और उनके पति सूर्या को लेकर तलाक की अफवाहें चली थी. हालांकि इन अफवाहों को एक्ट्रेस ने खारिज कर दिया था.