अक्षय कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ तक.... मार्शल आर्ट्स में भी माहिर हैं ये बॉलीवुड स्टार्स

बॉलीवुड में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों या फिर रियल लाइफ में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली हैं. आज हम आपको उन्हीं स्टार्स के नाम बताने जा रहे हैं, जो ट्रेनर्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं. यहां देखें उनकी लिस्ट .
इस लिस्ट में पहला नाम खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का है. अक्षय अपनी फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहते हैं. अक्षय ने थाईलैंड से Muay Thai मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है.
टाइगर श्रॉफ के तो हर किसी ने देखा है. वो कितने फिट और फुर्तीले हैं. एक्टर ने 14 साल की उम्र से मार्शल आर्ट्स सीख रहे थे. एक्टर Taekwondo , wushu, modern kung -fu, krav, maga जैसी आर्ट्स सीख चुके हैं.
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी Kalaripayattu की ट्रेनिंग ली हुई है. ये भी एक तरह की आर्ट्स है. एक्ट्रेस ने ये ट्रेनिंग अपनी सीरीज आर्या के लिए ली थी.
विद्युत जामवाल ने भी Kalaripayattu सीखा हुआ है. इसके अलावा एक्टर ने मार्शल आर्ट्स में डिग्री ली हुई है.
दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइन' के लिए Jujitsu की ट्रेनिग ली थी. फिल्म में उन्होंने अपने एक्शन से सभी को इंप्रेस कर दिया था.
जॉन अब्राहम ने MMA और मार्शल आर्ट्स दोनों की ट्रेनिंग ली हुई है. एक्टर अपनी फिल्मों में भी इसका इस्तेमाल करते नजर आते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड के ग्रीक गॉड यानी ऋतिक रोशन भी मार्शल आर्ट्स में ट्रेनर्ड हैं. एक्टर कई फिल्मों में एक्शन करते नजर आए हैं.