Mouni Roy Photos: इन तस्वीरों में बला की खूबसूरत लग रही हैं Mouni Roy, फोटो देख आपको भी हो जाएगा प्यार !

मौनी रॉय
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं की वजह से हमेशा इंटरनेट पर छाई रहती हैं. मौनी के हाथ भले ही अभी तक ज्य़ादा फिल्में न लगी हों, लेकिन एक्ट्रेस हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं. एक्ट्रेस जल्द ही करण देओल की कॉमेडी मूवी वेल्ले में भी नजर आने वाली हैं. हालांकि इस फिल्म में एक्ट्रेस का गेस्ट अपीरियंस होगा.
मौनी रॉय को चाहने वाले न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी एक्ट्रेस की फैन फॉलोविंग है.
एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 20.2 मिलियन फॉलोवर्स है. यही वजह है एक्ट्रेस हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं
मौनी रॉय की नई-नई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होती रहती हैं.
इस फोटो में मौनी ब्लैक साड़ी पहने कातिलाना लुक देती दिख रही हैं.
वहीं इस फोटो में व्हाइट ड्रेस पहने ग्लैमरस पोज़ देती हुई मौनी रॉय बला की खूबसूरत दिख रही हैं.
बता दें कि मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.