Laal Singh Chaddha की स्क्रीनिंग पर Ex Wife संग पहुंचे आमिर खान, इन सितारों ने भी की शिरकत

आमिर खान, करीना कपूर खान, सुष्मिता सेन
आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है. रिलीज के एक दिन पहले मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई. इस मौके पर आमिर खान और करीना कपूर खान अपने परिवार के साथ नजर आए.
स्क्रीनिंग में आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, सैफ अली खान, साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य, फिल्म के राइटर अतुल कुलकर्णी डायरेक्टर अद्वैत चंदन के अलावा आमिर के बड़े बेटे जुनैद खान समेत कई सेलेब्स नजर आए.
आमिर खान व्हाइट कलर की टी-शर्ट और पिंक शर्ट में नजर आए. उन्होंने इसे लाइट ब्लू डेनिम और ब्राउन शूज के साथ पेयर किया.
इवेंट में करीना कपूर खान व्हाइट सलवार-कमीज में बेहद खूबसूरत लग रही थी. उन्होंने अपने बाल खुले रखे और काली छोटी बिंदी के साथ मैचिंग जूती पेयर की. तो वहीं सैफ अली खान ब्लू शर्ट, ब्लैक डेनिम ऑफ ब्राउन शूज में डैपर लुक में नजर आए.
दोनों के परिवारों के अलावा यहां साउथ के सुपरस्टार और फिल्म में उनके को-स्टार रहे नागा चैतन्य भी नजर आए. उन्होंने भी आमिर की तरह व्हाइट टी.शर्ट के ऊपर शर्ट पेयर की.
फिल्म में आमिर खान के बचपन का रोल अदा करने वाले अहमद इब्र भी स्क्रीनिंग में मौजूद थे.
आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद भी इवेंट के दौरान मौजूद रहे. बता दें आमिर से पहले खुद जुनैद इस फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाले थे.
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सुष्मिता सेन भी मौजूद रही. सुष्मिता डेनिम जंपसूट में नजर आईं.
'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसका मुकाबला अक्षय कुमार स्टारर 'रक्षा बंधन' से होगा. जहां 180 करोड़ के बजट में बनी 'लाल सिंह चड्ढा' 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी. वहीं 70 करोड़ के बजट में बनी 'रक्षा बंधन' को 4200 स्क्रीन्स मिली हैं.