Akshara Singh और Pawan Singh के साथ-साथ इन सितारों ने मनाया आजादी का जश्न, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
ABP Live | 15 Aug 2022 12:22 PM (IST)

स्वतंत्रता दिवस
1
आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस जश्न में भोजपुरी सितारे भी रंगे नजर आ रहे हैं.
2
अक्षरा सिंह, मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और काजल राघवानी जैसे सितारे सोशल मीडिया के जरिए आजादी का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं.
3
हर दूसरा सितारा अपनी शेयर की गई तस्वीरों में तिरंगे के रंग में रंगा दिख रहा है.
4
कोई हाथों में झंडा लिए खुले मैदान में दिख रहा है, तो कोई जय हिंद कहते हुए देशभक्ति के नारे लगाता नजर आ रहा है.
5
सोशल मीडिया पर इन स्टार्स की पोस्ट पर फैंस लगातार लाइक और कमेंट की बरसात करते हुए देश के लिए अपना प्यार जगजाहिर करते नजर आ रहे हैं.
6
हाथ में तिरंगा लिए सफेद सूट में मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
7
आप स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुरी स्टार्स के गाने सुन अपने दिन को और ज्यादा खास बना सकते हैं.