Rubina Dilaik ने बॉस लेडी लुक से उड़ाए सबके होश, दिलकश अदाएं देख फैंस हुए मदहोश

रुबीना दिलैक
छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 12 में स्टंट करते हुए देखा जा रहा है. इसी बीच उनके लेटेस्ट फोटोशूट की खूब चर्चा हो रही है.
रुबीना दिलैक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उसमें वो पैंट सूट पहने हुए दिखाई दे रही हैं. फैंस को एक्ट्रेस की ये फोटो काफी पसंद आ रही है.
रुबीना दिलैक इस फोटो में काफी स्टनिंग लग रही हैं. एक्ट्रेस के इस बॉस लेडी लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है.
ये पहली बार नहीं है जब रुबीना दिलैक अपनी किसी तस्वीर को लेकर सुर्खियों में छाई हों. वो अपनी कोई भी तस्वीर शेयर करती हैं तो खूब चर्चा होती है.
रुबीना दिलैक के इंस्टाग्राम पर गौर करेंगे तो एक से बढ़कर एक ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों की भरमार देखने को मिलेगी. जो किसी को भी दीवाना बनाने के लिए काफी है.
रुबीना दिलैक अब जल्द ही झलक दिखला जा 10 में डांस का जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं.
रुबीना दिलैक झलक दिखला जा को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने कहा कि माधुरी दीक्षित के सामने डांस करने में थोड़ा डर लगता है.
रुबीना दिलैक ने जी टीवी के शो छोटी बहू से घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल की. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा रुबीना की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही.