✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

The Kapil Sharma Show: डेढ़ घंटे के शो में महज कुछ मिनटों की परफॉर्मेंस का लाखों चार्ज करती हैं Bharti Singh! फ्री में नहीं बांटतीं हंसी

ABP Live   |  10 Jan 2022 10:51 PM (IST)
The Kapil Sharma Show: डेढ़ घंटे के शो में महज कुछ मिनटों की परफॉर्मेंस का लाखों चार्ज करती हैं Bharti Singh! फ्री में नहीं बांटतीं हंसी

भारती सिंह (फोटो - सोशल मीडिया)

1

द कपिल शर्मा शो आज शोहरत की बुलंदियों को छू रहा है. और इस शो का हिस्सा बनने की ख्वाहिश हर कॉमेडियन की है. हर कॉमेडियन चाहता है कि कम से कम एक बार तो इस शो में वो परफॉर्म कर सके. लेकिन ये मौका किस्मत वालों को ही मिलता है. (फोटो – सोशल मीडिया)

2

वैसे जिन किस्मतवालों को इस शो में परफॉर्म करने का मौका मिला है उनमे से एक लाफ्टर क्वीन भारती सिंह भी हैं. जो यूं तो डेढ़ घंटे के एपिसोड में महज कुछ मिनटों के लिए आती हैं लेकिन कुछ ही मिनटों में लोगों के पेट हंस हंसकर दुखने लगते हैं. (फोटो – सोशल मीडिया)

3

भारती सिंह शो में जो भी किरदार निभाती हैं वो लाजवाब होता है और लोग उनके हर किरदार को खूब पसंद करते हैं. खासतौर से जब वो कम्मो बुआ बनकर स्टेज पर आती हैं तो हंसी की महफिल खूब सजती है. (फोटो – सोशल मीडिया)

4

सिर्फ कम्मो बुआ ही नहीं बल्कि तितली बनकर भी भारती सिंह छा जाती हैं. भारती सिंह का बेबाक अंदाज ही उनकी पहचान है और उनका यही बेबाक अंदाज फैंस को खूब हंसाता है. (फोटो – सोशल मीडिया)

5

लेकिन वो ये हंसी फ्री में नहीं बांटतीं. बल्कि इस हंसी के बदले शो के प्रोड्यूसर्स को अच्छी खासी जेब ढीली करनी पड़ती है. हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है भारती सिंह की फीस. (फोटो – सोशल मीडिया)

6

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारती सिंह द कपिल शर्मा शो में अब तक 7 से 8 लाख रुपए हर एपिसोड के लेती रही हैं. लेकिन अब खबर है कि उनकी फीस में जबरदस्त इजाफा हुआ है. (फोटो – सोशल मीडिया)

7

इस तरह से भारती सिंह महीने में 30 लाख से ज्यादा की कमाई करती हैं और उनकी सालाना कमाई जानकर तो आप अपने कान ही पकड़ लेंगें. कभी गरीबी में जिंदगी जीने वालीं भारती सिंह आज अपनी मेहनत से करोड़ों में खेलती हैं. (फोटो – सोशल मीडिया)

8

द कपिल शर्मा शो के अलावा भी भारती सिंह कई कॉमेडी शो में नजर आती हैं. इसके अलावा वो शो होस्ट करके भी खूब पैसा कमाती हैं. (फोटो – सोशल मीडिया)

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • The Kapil Sharma Show: डेढ़ घंटे के शो में महज कुछ मिनटों की परफॉर्मेंस का लाखों चार्ज करती हैं Bharti Singh! फ्री में नहीं बांटतीं हंसी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.