यूपी-पंजाब विधानसभा चुनाव : लोगों में ही नहीं, राजनीतिक हस्तियों में भी दिखा वोटिंग का उत्साह, इन नेताओं ने परिवार संग डाला वोट

यूपी और पंजाब में वोटिंग
रविवार को वोटिंग करने उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे. उन्होंने जालौन में उरई के एक मतदान केंद्र पर वोट दिया.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई के जसवंतनगर स्थित पोलिंग बूथ पर पत्नी के साथ वोट डाला.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद भी संडे को वोट डालने पहुंचे. उन्होंने पत्नी के साथ मतदान किया. उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद सदर से प्रत्याशी भी हैं.
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी रविवार को मतदान में भाग लिया. उन्होंने खरड़ में स्थित एक पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट दिया.
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने मुक्तसर में बने एक पोलिंग बूथ पर किया मतदान.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) ने भी लुधियाना में बने एक पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया.
पंजाब में आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने मोहाली के एक मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला.
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अमृतसर में स्वामी सत्यानंद कॉलेज पोलिंग बूथ पर वोट डाला.
सोनू सूद की बहन और कांग्रेस उम्मीदवार मालविका सूद ने मोगा में बने एक पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया.
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने पैतृक गांव धोरावाली में मतदान किया.