Elections: चुनाव से पहले वाली CM नीतीश कुमार की वो चाल, जो I.N.D.I.A. ब्लॉक को कर सकती है बेहाल!

बिहार में अगले साल यानी कि 2025 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसके लिए वहां के प्रमुख दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सीएम और जनता दल (यूनाइटेड) के मुखिया नीतीश कुमार भी खासा एक्टिव नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक ऐसी चाल चली है, जिससे विपक्ष का इंडिया ब्लॉक बुरी तरह बेहाल हो सकता है. आइए, जानते हैं इस बारे में:
विधानसभा चुनाव भले ही अगले होना हो मगर उसके लिए जेडी(यू) अभी से हरकत में है.
जेडी(यू) चीफ नीतीश कुमार चुनाव के लिए अब आगे की रणनीति पर काम करने लगे हैं.
हालांकि, बिहार में अबतक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है पर कुछ दल पत्ते खोल चुके हैं.
बीजेपी के नेतृत्व वाली जीतन राम मांझी की हम ने कहा कि वह 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
इस बीच, सीएम नीतीश कुमार ने भी जेडी(यू) के 225 सीटों पर लड़ने का नारा दे दिया है.
नीतीश कुमार की इस चाल को जानकारों ने एक साइकोलॉजिकल प्रेशर के तौर पर देखा है.
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी की राह पर हैं.
समय से पहले ही नीतीश कुमार ने विपक्षियों को मनोवैज्ञानिक दबाव और तनाव दे दिया है.
बताया गया कि नीतीश कुमार साल 2010 से अधिक सीटें लाने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं.