✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

टीचर बनने का सपना पूरा करेगी UP सरकार, स्पेशल एजुकेटर पदों पर निकली भर्ती; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

एबीपी लाइव   |  16 Mar 2026 09:09 AM (IST)
टीचर बनने का सपना पूरा करेगी UP सरकार, स्पेशल एजुकेटर पदों पर निकली भर्ती; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष बच्चों के लिए शिक्षकों यानी स्पेशल एजुकेटर्स की भर्ती का बड़ा मौका दिया है. अगर आप स्पेशल एजुकेटर बनना चाहते हैं और CTET या TET पास कर चुके हैं, तो यह मौका आपके लिए है. तो आइए जानते हैं कि स्पेशल एजुकेटर पदों पर निकली में कौन अप्लाई कर सकता है और कैसे अप्लाई करना है.

1

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय, लखनऊ ने UP स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार शुरू की जा रही है. इस भर्ती के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, उत्तर प्रदेश में कुल 58 स्पेशल टीचर्स की भर्ती की जाएगी. यह भर्ती खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो पहले से उत्तर प्रदेश के जिलों में अनुबंध या दैनिक वेतन पर काम कर रहे हैं.

2

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास विशेष शिक्षा (Special Education) में RCI की मान्यता प्राप्त डिग्री, CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) या TET (राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास, वर्तमान में उत्तर प्रदेश के किसी जिले में अनुबंध या दैनिक वेतन पर स्पेशल टीचर के रूप में काम कर रहे हों और भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) में वैध CRR नंबर होना जरूरी है.

3

इस नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 12 मार्च 2026 है. वहीं आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 26 मार्च 2026, दोपहर 12 बजे तक है. आवेदन ईमेल के माध्यम से upssale2026@gmail.com पर भेजा जाएगा, समय सीमा के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे.

4

यह भर्ती संविदा/दैनिक वेतन आधारित है. उम्मीदवारों को चयन के लिए अपने शैक्षिक और पेशेवर डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.

5

इसमें पहले जमा किए गए आवेदन की जांच होगी, डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होगा. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी.पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट और बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार की जाएगी. उम्मीदवारों को फॉर्म में सही जानकारी भरनी जरूरी है. गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

6

यह भर्ती विशेष बच्चों के लिए शिक्षकों की जरूरत को पूरा करने के लिए है. CTET या TET पास उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है. उत्तर प्रदेश में पहले से कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स इस भर्ती के लिए जरूर अप्लाई करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • शिक्षा
  • टीचर बनने का सपना पूरा करेगी UP सरकार, स्पेशल एजुकेटर पदों पर निकली भर्ती; जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.