UP Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 722 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक पूरी डिटेल्स

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवाओं के लिए आबकारी सिपाही भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में एक्साइज कॉन्स्टेबल यानी आबकारी सिपाही के 722 रिक्त पदों को भरा जाएगा.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है. भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी होगी और उम्मीदवारों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा.आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर होना जरूरी रहेगा.
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 722 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में की जाएगी.उम्मीदवार 24 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे. वहीं आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 1 जुलाई 2026 तक का समय दिया जाएगा.
आबकारी सिपाही भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड होना भी जरूरी रहेगा. बिना PET स्कोर वाले उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे.
भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है.आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. आयु की गणना आयोग द्वारा तय तिथि के आधार पर की जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है. उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा कर सकेंगे.
पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 167.6 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है. वहीं सीने की माप 80 से 85 सेंटीमीटर होनी चाहिए. महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर तय की गई है.साथ ही महिला अभ्यर्थियों का वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना जरूरी होगा.भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा.
उम्मीदवारों का चयन PET स्कोर, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. आयोग द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी.चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग में नियुक्ति दी जाएगी.