BSNL में सरकारी नौकरी का मौका, निकली जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती, मिलेगी तगड़ी सैलरी

भारत संचार निगम के लिमिटेड ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.BSNL JTO Recruitment 2026 के तहत कुल 100 रिक्त पदों को भरा जाएगा. सबसे ज्यादा पद कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल सर्किल में निकाले गए हैं. भर्ती प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी.
उम्मीदवार के पास B.E./B.Tech या समकक्ष इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है. टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी और इलेक्ट्रिकल शाखा के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है.आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है.
उम्मीदवारों का चयन CBT के आधार पर किया जाएगा.परीक्षा में इंजीनियरिंग विषयों के साथ जनरल एबिलिटी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और पेपर 480 अंकों का होगा.
चयनित उम्मीदवारों को 16,400 रुपये से 40,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा. इसके साथ अन्य सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.
उम्मीदवार 4 जून 2026 से BSNL की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.inपर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.आवेदन की अंतिम तारीख 3 जुलाई 2026 तय की गई है. आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें.