✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

RPSC Jobs 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की बहार, RPSC ने 12,121 पदों पर भर्ती का ऐलान

एबीपी फीचर डेस्क   |  19 Jul 2025 08:34 AM (IST)
RPSC Jobs 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की बहार, RPSC ने 12,121 पदों पर भर्ती का ऐलान

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने गुरुवार को कुल 12,121 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है.

1

ये भर्तियां राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में की जाएंगी, जिनमें कृषि, पशुपालन, गृह विभाग, स्कूल शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रमुख हैं.

2

आयोग ने जानकारी दी है कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 9 बड़ी भर्तियों के विज्ञापन पहले ही जारी किए जा चुके हैं. उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इन भर्तियों का विस्तृत विवरण देख सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

3

इन भर्तियों के तहत कृषि विभाग में सहायक कृषि अभियंता के 281 पद, पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100 पद, गृह विभाग में उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 1015 पद, स्कूल शिक्षा विभाग में प्राध्यापक और कोच के 3225 पद और माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक के लिए 6500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

4

इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अलग-अलग तारीखों से शुरू होगी. सहायक कृषि अभियंता पदों के लिए आवेदन 28 जुलाई से 26 अगस्त, पशु चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए 5 अगस्त से 3 सितंबर, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर पदों के लिए 10 अगस्त से 8 सितंबर, प्राध्यापक और कोच के लिए 14 अगस्त से 12 सितंबर, जबकि वरिष्ठ अध्यापक पदों के लिए आवेदन 19 अगस्त से 17 सितंबर तक किए जा सकेंगे.

5

RPSC के सचिव ने बताया कि ये सभी भर्तियां संबंधित विभागों की मांग के अनुसार की जा रही हैं. अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे आवेदन करने से पहले संबंधित पद का विस्तृत विज्ञापन जरूर पढ़ें और यह सुनिश्चित करें कि वे शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करते हों.

6

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2025 में आयोग ने व्याख्याता, डिप्टी कमांडेंट, जूनियर केमिस्ट और सहायक विद्युत निरीक्षक जैसे पदों के लिए भी भर्तियां निकाली थीं, जिन पर अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में आवेदन किया था.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • RPSC Jobs 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की बहार, RPSC ने 12,121 पदों पर भर्ती का ऐलान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.