✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

NPS Trust Recruitment 2026: एनपीएस ट्रस्ट भर्ती शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका, ऐसे करें अप्लाई

रजनी उपाध्याय   |  09 Apr 2026 10:09 AM (IST)
NPS Trust Recruitment 2026: एनपीएस ट्रस्ट भर्ती शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका, ऐसे करें अप्लाई

अगर आप अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका आया है. NPS Trust ने सीनियर लेवल के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें बिना किसी लिखित परीक्षा के आवेदन किया जा सकता है.

1

इस भर्ती में कार्यकारी उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद शामिल हैं. दोनों पदों के लिए कुल मिलाकर 2 वैकेंसी निकाली गई हैं, जिन पर योग्य और अनुभवी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

2

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री होना जरूरी हैबी.टेक, बी.ई., एमबीए, एम.कॉम या सीए जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.साथ ही संबंधित फील्ड में अनुभव होना भी जरूरी है.

3

इस भर्ती में सैलरी काफी आकर्षक रखी गई है. उपाध्यक्ष पद के लिए करीब 5,85,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी, वहीं कार्यकारी उपाध्यक्ष पद पर लगभग 8,25,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है.कुल मिलाकर यह एक हाई पैकेज जॉब मानी जा रही है.

4

उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा. सबसे पहले आवेदन की स्क्रीनिंग होगी, फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और आखिर में इंटरव्यू के आधार पर फाइनल चयन होगा.

5

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट npstrust.org.in पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना होगा. इसके बाद उन्हें अपना पूरा बायोडाटा तैयार करना होगा, जिसमें सभी जरूरी जानकारी शामिल हो.

6

बायोडाटा के साथ उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो भी अटैच करनी होगी. ईमेल भेजते समय सब्जेक्ट में पोस्ट का नाम लिखना बेहद जरूरी है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • NPS Trust Recruitment 2026: एनपीएस ट्रस्ट भर्ती शानदार सैलरी के साथ नौकरी का मौका, ऐसे करें अप्लाई
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.