✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

CRPF Bharti 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 9195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू

रजनी उपाध्याय   |  08 Apr 2026 07:55 PM (IST)
CRPF Bharti 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 9195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू

सीआरपीएफ ने कांस्टेबल (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर) पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है.इस भर्ती के जरिए कुल 9195 पद भरे जाएंगे.जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और 20 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी.

1

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. कुछ खास पदों जैसे ड्राइवर और मैकेनिक के लिए संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या अनुभव भी मांगा गया है. अन्य ट्रेड्समैन पदों के लिए उम्मीदवार को अपने काम में दक्ष होना चाहिए.

Continues below advertisement
2

ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. बाकी सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तय की गई है.आरक्षित वर्गों जैसे SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट मिलेगी. पूर्व सैनिकों को भी नियमों के अनुसार आयु में राहत दी जाएगी.

Continues below advertisement
3

पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की 157 सेमी होनी चाहिए. पुरुषों के लिए सीना 80 सेमी होना जरूरी है, जिसमें 5 सेमी का फुलाव होना चाहिए.दौड़ की बात करें तो कुछ पदों के लिए पुरुषों को 5 किमी दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 1.6 किमी दौड़ 8.5 मिनट में पूरी करनी होगी.

4

इस भर्ती के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST, सभी महिला उम्मीदवार और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन पूरी तरह नि शुल्क रखा गया है.

5

इस भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले फिजिकल टेस्ट (PET/PST) होगा. इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिर ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच होगी. अंतिम मेरिट लिस्ट CBT के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.

6

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाना होगा. वहां रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर आवेदन फॉर्म भरना होगा.फॉर्म भरते समय सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और दस्तावेज अपलोड करें. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • CRPF Bharti 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 9195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.