MSME Jobs 2022: एमएसएमई रोहतक में निकली 17 पद पर भर्ती आज ही कर लें अप्लाई

एमएसएमई रोहतक भर्ती 2022
MSME Rohtak Recruitment 2022: एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर रोहतक ने विभिन्न पद पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास आखिरी मौका आज है.
रिक्ति विवरणल: भर्ती के जरिए असिस्टेंट मैनेजर, खरीद अधिकारी और स्टोर ऑफिसर के 1-1 पद पर भर्ती की जाएगी. जबकि ये भर्ती अभियान मैनेजर के 4 पद, इंजीनियर के 6 पद और सीनियर टेक्नीशियन के 4 पद को भरा जाएगा.
जरूरी पात्रता: इस भर्ती अभियान के माध्यम से अलग-अलग पद को भरा जाना है. पद के लिए योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है. उम्मीदवार इसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
आयु सीमा: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 30 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियम अनुसार छूट मिलेगी.
किस आधार पर होगी नियुक्ति: इन पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी.
कैसे करें अप्लाई: उम्मीदवार सबसे पहले एमएसएमई रोहतक की आधिकारिक साइट msmetcrohtak.org पर जाएं. भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को उप महाप्रबंधक, एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र, रोहतक, प्लॉट नंबर 10 और 11, सेक्टर 30 बी, आईएमटी रोहतक 124021, हरियाणा के पते पर भेज दें.