Sarkari Naukri: असिस्टेंट टीचर के बंपर पदों पर निकली वैकेंसी, कल से कर पाएंगे आवेदन

डीएसएसएसबी शिक्षक भर्ती.
DSSSB Teacher Jobs 2024: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट टीचर पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरू होंगे. भर्ती के लिए योग्य कोई भी उम्मीदवार कल से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेगा. DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट, dsssb.delhi.gov.in पर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. 7 फरवरी 2024 को आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख है.
वैकेंसी डिटेल्स: इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1455 रिक्त पद भरे जाएंगे.
योग्यता: इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 10+2 में 45 प्रतिशत अंकों के साथ नर्सरी एजुकेशन टीचर प्रोग्राम का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए या उम्मीदवार ने बीएड किया हो.
उम्र सीमा: आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. जबकि उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी.
आवेदन शुल्क: सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
लास्ट डेट: भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 फरवरी 2024 रखी गई है.