DGHS Recruitment 2023: स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में निकली बम्पर पद पर भर्तियां, ये कर सकते हैं अप्लाई

डीजीएचएस भर्ती.
DGHS Jobs 2023: नौकरी की तलाश जुटे उम्मीदवारों के लिए बढ़िया अवसर है. स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार बम्पर पद पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू हो गई है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
रिक्ति विवरण: इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रुप बी व सी के 487 पद को भरा जाएगा.
योग्यता: भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को पद के अनुसार 10वीं/ 12वीं/ आईटीआई/ संबंधित क्षेत्र में डिग्री/ डिप्लोमा आदि पास होना चाहिए.
उम्र सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र पद के अनुसार 25/ 27/ 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
कहां करें आवेदन: इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को डीजीएचएस के पोर्टल hlldghs.cbtexam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
आखिरी तारीख: भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2023 तय की गई है.