Jobs 2023: सेफ्टी असिस्टेंट सहित इस पद पर निकली है भर्ती, ये कर सकते हैं आवेदन
Cochin Shipyard Recruitment 2023: नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार संस्थान में 95 पद पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट cochinshipyard.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
रिक्ति विवरण: इस भर्ती अभियान के जरिए अर्द्ध कुशल मैकेनिक और सेफ्टी असिस्टेंट के 95 पद पर भर्ती की जाएगी.
योग्यता: इस अभियान के तहत अर्द्ध कुशल मैकेनिक के पद के लिए अप्लाई करने वालों को चौथी क्लास पास होने के साथ तीन साल का संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए. वहीं, सेफ्टी असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को SSLC व 1 वर्षीय डिप्लोमा (सेफ्टी/ फायर) प्राप्त किया हुआ होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास एक साल का अनुभव होना चाहिए.
उम्र सीमा: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन कैसे करें: उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाएं और फिर होम पेज पर करियर बटन पर क्लिक करें. इसके बाद सम्बंधित लिंक पर क्लिक कर आवेदन करें.
लास्ट डेट: इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2023 से पहले आवेदन कर सकते हैं.