✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

​युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें कौन और किस तरह कर सकते हैं आवेदन

एबीपी फीचर डेस्क   |  22 Nov 2024 10:18 PM (IST)
​युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें कौन और किस तरह कर सकते हैं आवेदन

सीडैक नोएडा (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग) ने साल 2024 के लिए विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती अभियान कुल 199 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है. अगर आप तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है.

1

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर, 2024 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 05 दिसंबर, 2024 तक सीडैक की आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

2

इस भर्ती अभियान के जरिए प्रोजेक्ट इंजीनियर के 112 पद, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के 72 पद और प्रोजेक्ट मैनेजर के 15 पद भरे जाएंगे.

3

इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, पीजी (आईटी/कंप्यूटर एप्लीकेशन/विज्ञान), पीएचडी (प्रासंगिक विषयों में) होनी जरूरी है.

4

अभियान के जरिए प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है.

5

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है. इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार देना होगा. उम्मीदवार इस भर्ती अभियान से जुड़ी डिटेल्स आधिकारिक साइट पर चेक कर सकते हैं.

6

सबसे पहले cdac.in पर जाएं. Recruitment सेक्शन में जाकर अपनी योग्यता अनुसार पद चुनें. आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए उसकी प्रिंट कॉपी रख लें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • ​युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानें कौन और किस तरह कर सकते हैं आवेदन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.