✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Assistant Professor Jobs 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जाने कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

रजनी उपाध्याय   |  05 Jun 2026 06:34 PM (IST)
Assistant Professor Jobs 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जाने कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

1

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 2 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

Continues below advertisement
2

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में आवश्यक अनुभव और अन्य पात्रताएं भी होनी चाहिए, जैसा कि भर्ती अधिसूचना में निर्धारित किया गया है.

Continues below advertisement
3

भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट दी जाएगी.

4

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आयोग की ओर से सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.

5

उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए सबसे पहले हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध Apply Online लिंक पर क्लिक करें.

6

इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करें. यदि पहले से पंजीकरण किया हुआ है तो लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • नौकरी
  • Assistant Professor Jobs 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जाने कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.