SBI Apprentice Recruitment 2026: एसबीआई अप्रेंटिस 7150 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब 15 जून तक करें अप्लाई

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 15 जून कर दी है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित थी. इसलिए उम्मीदवारों के पास यह अच्छा मौका है इस भर्ती के लिए आवेदन करने का.
एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती के तहत देशभर में कुल 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग SBI शाखाओं में एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत आयोजित की जा रही है. साथ ही चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा.
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. उम्मीदवार ने अपनी डिग्री 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले पूरी कर ली हो.
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. उम्मीदवार ने अपनी डिग्री 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले पूरी कर ली हो.
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये लागू होगा, जबकि आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जा सकती है.
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से भी गुजरना होगा. अंतिम चयन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा.
इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले Join SBI और फिर Current Openings सेक्शन में जाएं.वहां SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.आवेदन फॉर्म भर कर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें