यहां निकली है 900 से ज्यादा पोस्ट पर वैकेंसी, आखिरी तारीख है बेहद नजदीक

सुरक्षा स्क्रीनर के पद पर भर्ती.
AAICLAS Jobs 2023: एएआई कार्गो लॉजिस्टिक एंड अलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड की तरफ से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार संस्थान में बम्पर पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब आ गई है. उम्मीदवार इस भर्ती के लिए जल्द आवेदन कर लें.
वैकेंसी डिटेल्स: इस भर्ती अभियान के जरिए संस्थान में कुल 906 सुरक्षा स्क्रीनर (फ्रेशर) के पद भरे जाएंगे.
योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के 60 फीसदी नंबर और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक होने जरूरी है.
आयु सीमा: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है.
आवेदन शुल्क: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 750 रुपये तय किया गया है. वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है.
कहां करें अप्लाई: इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट aaiclas.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.