DU BTech Admission 2026: इंजीनियर बनने का सपना पूरा करने का मौका, डीयू से कर सकते हैं पढ़ाई, शुरू हुए आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र अब यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थियों को 15 जून 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा.
हर साल बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले का इंतजार करते हैं. बीटेक कोर्स शुरू होने के बाद इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी DU छात्रों की पहली पसंद बनती जा रही है. ऐसे में इस बार भी हजारों उम्मीदवार आवेदन करने की तैयारी में जुट गए हैं.
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए अलग से कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. दाखिला पूरी तरह JEE Main 2026 में प्राप्त रैंक के आधार पर होगा. यूनिवर्सिटी उम्मीदवारों की ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के अनुसार सीटों का आवंटन करेगी.
यूनिवर्सिटी ने छात्रों को आवेदन भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. रजिस्ट्रेशन के दौरान दी जाने वाली जानकारी JEE Main आवेदन पत्र में दर्ज विवरण से पूरी तरह मेल खानी चाहिए.
यूनिवर्सिटी ने छात्रों को आवेदन भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. रजिस्ट्रेशन के दौरान दी जाने वाली जानकारी JEE Main आवेदन पत्र में दर्ज विवरण से पूरी तरह मेल खानी चाहिए.
दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीटेक कार्यक्रम में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने JEE Main 2026 परीक्षा में भाग लिया हो. सीटों का आवंटन JEE Main की कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.
सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाएं. वहां बीटेक एडमिशन 2026 का लिंक दिखाई देगा. लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी जरूरी जानकारी भरें और JEE Main से संबंधित विवरण दर्ज करें. सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.