✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

PPF Account: एक ऐसा खाता जिसमें मिलता है अच्छी सेविंग का मौका, शानदार रिटर्न

ABP Live   |  19 May 2022 03:59 PM (IST)
PPF Account: एक ऐसा खाता जिसमें मिलता है अच्छी सेविंग का मौका, शानदार रिटर्न

पीपीएफ

1

PPF Account एक ऐसा अकाउंट है जो आपके आने वाले समय के लिए अच्छा रिटर्न कमाकर दे सकता है. पीपीएफ अकाउंट खाता उन चंद योजनाओं में से एक है जिसके जरिए आपकी अच्छी सेविंग हो सकती है और इसमें रिटर्न भी शानदार मिलता है.

2

देश में नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) की सुविधा होती है पर सामान्य बिजनेस क्लास या अन्य वर्गों से जुड़े लोगों के लिए पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) काफी अच्छा साधन माना जाता है जो उनके लिए फंड निर्माण कर सकता है. इस खाते में एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये आप डाल सकते हैं.

3

PPF की अधिकतम अवधि: PPF की अधिकतम अवधि वैसे तो 15 साल होती है जो मैच्योरिटी लिमिट होती है. हालांकि अगर आप इसमें निवेश करने के इच्छुक हैं तो इसे पहले 5 साल और फिर 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. आप कुल मिलाकर 25 साल के लिए पीपीएफ खाते में निवेश कर सकते हैं.

4

पीपीएफ के फायदे: इसमें सबसे पहले तो 7.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है. इसमें कंपाउंड इंट्ररेस्ट मिलता है यानी आपके ब्याज के ऊपर ब्याज मिलता है. इसके अलावा ये टैक्स सेविंग का बहुत अच्छा ऑप्शन है और इसमें 1.5 लाख रुपये तक की रकम एक साल में टैक्स फ्री के हिसाब से डाल सकते हैं. इसमें मिल रहा ब्याज और मैक्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी टैक्स फ्री होती है.

5

पीपीएफ खाते में कैसे बनेंगे 250 रुपये 61 लाख रुपये: पीपीएफ अकाउंट (PPF Account) में जो लोग हर दिन 250 रुपये के हिसाब से महीने में 7500 रुपये की रकम डाल पाते हैं वो एक साल में 90,000 रुपये तक इसमें डाल सकते हैं. आपको बता दें कि एक साल में 1.5 लाख रुपये तक की जमा इन खातों में टैक्स फ्री होती है. 25 साल तक पीपीएफ अकाउंट में हर साल 90 हजार रुपये निवेश करते हैं तो पीपीएफ की अवधि पूरी होने तक आप 22.50 लाख रुपये का निवेश इसमें कर चुके होंगे. लिहाजा 25 साल की मैच्योरिटी पूरा होने पर आपको 61,84,809 रुपये की रकम रिटर्न के रूप में मिल सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिजनेस
  • PPF Account: एक ऐसा खाता जिसमें मिलता है अच्छी सेविंग का मौका, शानदार रिटर्न
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.