Shani Dev: शनिवार के दिन शनि देव किन राशियों पर बरसाएंगे विशेष कृपा?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष राशियों पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है. इन राशियों के जातकों को कठिन परिश्रम का पूर्ण फल मिलता है और वे जीवन में धन-सम्पत्ति प्राप्त करते हैं. शनि देव की कृपा से इनका भाग्य बदल जाता है और सफलता निश्चित होती है.
शनि देव को न्यायप्रिय और कर्मफल देने वाला ग्रह माना गया है. शास्त्रों में उल्लेख है कि कुछ राशियों पर उनकी विशेष कृपा रहती है. ऐसे लोग कठिन परिश्रम से जीवन में सफलता और धन-संपत्ति पाते हैं. शनि की कृपा से उनका भाग्य बदल जाता है और वे धनी बनते हैं.
शनि देव कुछ खास राशियों के जातकों पर हमेशा कृपा बनाए रखते हैं. उनकी शुभ दृष्टि से इन लोगों को जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता मिलती है. आइए जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं जिन्हें शनिदेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.
तुला राशि में शनि उच्च के माने जाते हैं, जिससे इस राशि के जातकों को सफलता और सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं. ये लोग मेहनती होते हैं और सेवा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. शनिदेव की कृपा से इन्हें करियर और व्यवसाय में लगातार नए मौके मिलते हैं.
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो भगवान शिव के भक्त माने जाते हैं. इसलिए भगवान शिव की उपासना करने से शनिदेव प्रसन्न होकर मकर राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाते हैं. ये जातक परिश्रमी, साहसी होते हैं और अपने कर्मों से जीवन में सफलता और सुख प्राप्त करते हैं.
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिनकी कृपा से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. हालांकि वर्तमान में ये साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं, जिससे चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. फिर भी शनि देव की कृपा से इन्हें शुभ फल मिलते हैं, शिव अभिषेक से लाभ होता है.