✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Sawan Somwar 2026: मनचाहा पति पाने के लिए लड़कियां सावन में करें ये 5 काम, महादेव पूरी करेंगे इच्छा

जागृति सोनी बरसले   |  01 Aug 2026 11:08 AM (IST)
Sawan Somwar 2026: मनचाहा पति पाने के लिए लड़कियां सावन में करें ये 5 काम, महादेव पूरी करेंगे इच्छा

सावन सोमवार 2026

1

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार सावन में घर या मंदिर परिसर में बेलपत्र का पौधा लगाकर प्रतिदिन सुबह शाम उसकी पूजा करें. शास्त्रों में बिल्व वृक्ष को शिवस्वरूप माना गया है. कहते हैं इसकी नियमित सेवा और पूजा से विवाह में आ रही की बाधाएं कम होती हैं.

Continues below advertisement
2

अगर मनचाहा जीवनसाथी या प्रेम विवाह की इच्छा है तो सावन में प्रतिदिन गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस के बालकांड में वर्णित शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का श्रद्धापूर्वक पाठ करें. लव मैरिज करने की कामना है तो ये उपाय सहायक हो सकता है.

Continues below advertisement
3

सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर मिलाकर जल अर्पित करें. ज्योतिषीय मान्यता है कि यह उपाय कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करता है जो विवाह के कारक हैं. शीघ्र विवाह के योग बनाते हैं. योग्य जीवनसाथी मिलता है.

4

सावन सोमवार, सावन शिवरात्रि या प्रदोष व्रत के दिन कुंवारी कन्याएं माता पार्वती को चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी, चुनरी जैसी सुहाग सामग्री अर्पित करें. पूजा के बाद यह सामग्री किसी सुहागिन महिला को श्रद्धापूर्वक दान कर दें. यह उपाय अखंड सौभाग्य और मनोनुकूल वर प्राप्ति की कामना से किया जाता है.

5

अगर प्रेम विवाह में परिवार की असहमति, रिश्ते में बाधा या अन्य अड़चनें आ रही हों तो सावन में मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग बनाकर उसका जल, दूध या पंचामृत से अभिषेक करें. सावन में पार्थिव शिवलिंग की पूजा से शिव जल्द प्रसन्न होते हैं.

6

सावन सोमवार को शिवलिंग पर नागकेसर अर्पित करें नागकेसर भगवान शिव को प्रिय है. इस दौरान हे गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया। तथा मां कुरु कल्याणि कान्तकान्तां सुदुर्लभाम्॥ इस मंत्र का जाप करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Sawan Somwar 2026: मनचाहा पति पाने के लिए लड़कियां सावन में करें ये 5 काम, महादेव पूरी करेंगे इच्छा
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.