रोमांस से लेकर एक्शन तक, 'कॉकटेल 2' से पहले देखें शाहिद कपूर की ये धांसू 10 फिल्में

शाहिद कपूर ने अपने करियर में रोमांटिक हीरो से लेकर इंटेंस और एक्शन तक हर तरह के किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है. 'जब वी मेट', 'कमीने' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में शामिल कर दिया. ऐसे में अगर आप 'कॉकटेल 2' का इंतजार कर रहे हैं, तो उससे पहले शाहिद की ये 10 शानदार फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
'जब वी मेट' साल 2007 की एक पॉपुलर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में शाहिद कपूर ने आदित्य कश्यप का किरदार निभाया है.वो एक बहुत ही शांत, और उदास इंसान है, जो अपनी जिंदगी और काम से निराश हो चुका है. गीत (करीना कपूर) के साथ उनकी मुलाकात उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
'कमीने' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में शाहिद ने जुड़वां भाइयों चार्ली और गुड्डू का किरदार निभाया है. इसमें उनकी ज़बरदस्त एनर्जी, हर किरदार के लिए बोलने का अलग अंदाज़ और दमदार एक्टिंग ने फिल्म को और बेहतरीन बना दिया. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.
'उड़ता पंजाब' साल 2016 में रिलीज़ हुई थी. फिल्म में शाहिद ने टॉमी सिंह के रोल में ज़बरदस्त काम किया. टॉमी एक ऐसा रॉकस्टार था जो ड्रग्स की लत और खुद को बर्बाद करने वाले चक्र में फंसा हुआ था. इस फिल्म को लोंगो ने खूब पसंद किया था. इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
'हैदर' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें शाहिद कपूर का रोल उनके करियर का सबसे बेहतरीन और शानदार प्रदर्शन माना जाता है. फिल्म में उन्होंने एक ऐसे युवा का किरदार निभाया है जो कश्मीर में अपने लापता पिता की तलाश में जाता है और सच्चाई का पता चलने पर प्यार, बदले और न्याय के बीच उलझ जाता है. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.
फिल्म 'पद्मावत' में शाहिद कपूर ने मेवाड़ के बहादुर और साहसी राजपूत राजा महारावल रतन सिंह की मुख्य भूमिका निभाई थी. इस रोल में शाहिद को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
'कबीर सिंह' साल 2019 की एक ब्लॉकबस्टर रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है. फ़िल्म में शाहिद ने एक सर्जन का किरदार निभाया है, जो बहुत गुस्सैल और बुरे बर्ताव वाला था. उनका ये किरदार आज भी लोंगो को याद है. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
'जर्सी' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. इसमें शाहिद ने अर्जुन तलवार का किरदार निभाया, जो एक टैलेंटेड लेकिन नाकाम क्रिकेटर था. एक क्रिकेटर के रूप में उनका बॉडी लैंग्वेज और मैदान पर उनके शॉट्स देखने लायक हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.
'विवाह' हिंदी सिनेमा की एक पॉपुलर और पारिवारिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. फिल्म में शाहिद कपूर ने 'प्रेम' नाम के एक सीधे-साधे, संस्कारी और केयरिंग लड़के का किरदार निभाया है. इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. ये जी5 पर अवेलेबल है.
फिल्म 'चुप चुप के' में शाहिद कपूर ने जीतू नाम के एक सीधे-साधे लड़के का रोल प्ले किया है. जो कर्ज में डूबा हुआ होता है. फिल्म में उनकी एक्टिंग देखने लायक है. इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जो 2024 में रिलीज हुई थी.इसमें शाहिद कपूर ने आर्यन नाम के एक रोबोटिक्स इंजीनियर का किरदार निभाया है. आर्यन एक स्मार्ट और सीधा-साधा लड़का है. इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.