Makar Sankranti 2025 Bhog: मकर संक्रांति पर सूर्य देव को लगाएं इन चीजों का भोग

मकर संक्रांति 2025
आज मंगलवार 14 जनवरी 2025 को देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है. मकर संक्रांति पर स्नान-दान और सूर्य पूजा का खास महत्व होता है. इस दिन स्नान के बाद सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है.
मकर संक्रांति पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और खरमास भी खत्म हो जाता है. इसलिए इस दिन सूर्य देव की पूजा का महत्व बढ़ जाता है. आज सूर्य सुबह 09:03 पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और एक माह तक इसी राशि में रहेंगे.
मकर संक्रांति के दिन शुभ दिन पर सूर्य देव को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाया जाता है. मान्यता है कि सूर्य देव को इन चीजों का भोग आज के दिन लगाने से सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और ग्रह-दोष दूर होते हैं.
मकर संक्रांति पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी पकाने का महत्व है. आप भगवान सूर्य को भी इसका भोग जरूर लगाएं. मान्यता है कि खिचड़ी का भोग लगाने से कुंडली में सूर्य के साथ ही सभी ग्रहों की स्थिति भी मजबूत होती है.
इस दिन सूर्य देव को गुड़ या फिर गुड़ बने मिष्ठान का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है. इसलिए मकर संक्रांति पर आज भगवान को गुड़ का भोग जरूर लगाएं. आप अर्ध्य देते समय भी जल में थोड़ा गुड़ मिलाकर अर्घ्य दे सकते हैं.
मकर संक्रांति पर तिल का भोग सूर्य देव को जरूर लगाएं. साथ ही अर्घ्य देते समय भी जल में थोड़ा तिल मिला सकते हैं. तिल का भोग लगाने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.