Mahashivratri 2024 Upay: शादी में हो रही है देरी, तो महाशिवरात्रि पर जरुर कर लें, ये उपाय

महाशिवरात्रि 2024 शादी उपाय
साल 2024 में महाशिवरात्रि 8 मार्च, बुधवार के दिन पड़ेगी. जिन लोगों की शादी में देरी हो रही है, या बाधाएँ आ रही हैं वो लोग महाशिवरात्रि के दिन इन उपाय को कर शादी पर आ रहे विलंब को दूर कर सकते हैं.
महाशिवरात्रि के दिन कोशिश करें पीले रंग के वस्त्र पहने. इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने का विशेष महत्व होता है. साथ ही इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती को गेंदे के फूल की माला चढ़ाएं.
इस दिन भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था. इसीलिए ये दिन विशेष है. इस विशेष दिन पर शादी में हो रहे विलंब पर शिव-पार्वती की पूजा करने से जल्द विवाह हो जाता है. पूजा के दौरान ''ओम गौरी शंकराय नम:'' मंत्र का108 बार जप करें.
महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा करें. इस दिन शिवमंदिर जाकर शिवजी का गाय के दूध से रुद्राभिषेक करें. ऐसा करने से भोलेनाथ शीर्घ ही प्रसन्न हो जाते हैं.
महाशिवरात्रि के दिन जिन लोगों की शादी में बाधा आ रही है उन लोगों को श्री रामचरितमानस में वर्णित शिव पार्वती विवाह का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से जल्द ही शादी हो जाती है.