Train Ticket: नहीं मिल रहा ट्रेन का कंफर्म टिकट तो तुरंत करें ये काम, मिल जाएगी सीट

रोजाना लाखों लोग ट्रेन में सफर करते हैं और ऐसा करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है.
ट्रेन में यात्रा करने के कुछ नियम भी हैं, जिनका पालन सभी को करना होता है. ऐसा नहीं करने पर भारी जुर्माने का प्रावधान होता है.
ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर लोग परेशान होते हैं और उन्हें अपने प्लान को चेंज या फिर डिले करना पड़ता है.
कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनसे आप कंफर्म टिकट ले सकते हैं. आप एक से ज्यादा डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि कई बार वेबसाइट पर ट्रैफिक के चलते टिकट नहीं मिल पाते हैं.
आप अगर कुछ घंटे पहले ही टिकट बुक करने जा रहे हैं तो आप तत्काल टिकट ले सकते हैं. इससे आपको टिकट मिलने के चांस बढ़ जाएंगे. इसके लिए थोड़े ज्यादा पैसे ज्यादा लग सकते हैं.
ट्रेन में हर क्लास के लिए कुछ सीटें रिजर्व रखी जाती हैं, ऐसे में आप तत्काल टिकट के जरिए इन्हें ले सकते हैं. आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर तत्काल टिकट ले सकते हैं.
अब अगली बार आपको अगर अपनी सीट कंफर्म करानी हो तो दलालों को पूछने से पहले आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं.