✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

मकर 2026 करियर राशिफल: नौकरी और बिजनेस संतुलन और स्थिरता से भरा! क्रिएटिविटी का मिलेगा लाभ

अंकुर अग्निहोत्री   |  16 Dec 2025 10:42 AM (IST)
1

मकर राशि के जातकों के लिए नया साल 2026 करियर के लिहाज अप्रत्याशित बदलावों से भरा साबित हो सकता है. मकर राशि के लोग मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं. अपनी पहचान और मुकाम हासिल करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं. नया साल मकर राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए नेगेटिव और चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. हालांकि अपनी सूझ-बुझ के दम पर आप हर परिस्थितियों का सामना आसानी से कर पाएंगे.

2

वर्ष 2026 की पहली छमाही में नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. काम का प्रेशर बढ़ने के साथ मन उदास रह सकता है. अच्छी बात ये है कि, जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ सैलरी में भी वृद्धि होगी. हो सकता है मेहनत का पूरा फल प्राप्त न हो. ऐसी स्थिति में हिम्मत न हारे. निरंतर मेहनत करते रहे बिना कुछ सोचे समझें. ऑफिस की राजनीति से दूर रहने की सलाह है, अगर आप इसमें रुचि दिखाते हैं तो ग्रोथ पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है.

3

अच्छी बात ये है कि, जून 2026 में बृहस्पति के गोचर करने से चीजें बदलती चली जाएगी. काम में स्थिरता आएगी. ऑफिस में उन लोग से बचें जो किसी भी तरह की पॉलिटिक्स में शामिल हैं. सीनियर्स के साथ रिश्ते बिगड़ने से बचें. जून 2026 महीने के बाद मानसिक शांति मिलने के साथ काम भी आसान होता चला जाएगा. अपनी क्रिएटिव सोच पर काम करते रहें.

4

मकर राशि के जातक जो बिजनेस से जुड़े फील्ड में करियर बनाने की सोच रहे हैं, उनके लिए नया साल 2026 संतुलन और स्थिरता से भरा साबित हो सकता है. वर्ष की शुरुआत बेशक धीमी हो सकती है, लेकिन समय के साथ व्यापार बढ़ता चला जाएगा. इसके लिए सबसे जरूरी है कि नए कस्टमर और पुराने कस्टमर के साथ बेहतर रिलेशन बनाना. व्यापार में छोटी-मोटी समस्या को समझें और उनका निवारण करें. कर्मचारियों के साथ अच्छा बर्ताव करें.

5

मकर राशि के वो जातक जिनका संबंध शिक्षा जगत से है, उनके लिए नया साल 2025 एकाग्रता और परिश्रम से भरा साबित हो सकता है. पूरी ईमानदारी के साथ अपनी पढ़ाई को जारी रखें, तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी. जो विद्यार्थी किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शुरुआत के 6 महीने फोकस होकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए. लॉ और मेडिसिन क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को नए साल में मनचाहे कॉलेज की प्राप्ति होगी.

6

मकर 2026 करियर राशिफल के मुताबिक, ऐसे जातक जिनका संबंध नौकरी से जुड़े क्षेत्रों से है, उन्हें इस साल सफलता प्राप्त होगी. पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन में संतुलन बनाकर चलें. साल 2026 आपके लिए गेम चेंजर भी साबित हो सकता है, बशर्ते आपको बिना रुके मेहनत करने की जरूरत है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • मकर 2026 करियर राशिफल: नौकरी और बिजनेस संतुलन और स्थिरता से भरा! क्रिएटिविटी का मिलेगा लाभ
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.