✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Kitchen Waste Fertilizer: किचन के कचरे से घर पर भी बना सकते हैं फर्टिलाइजर, डालते ही खिल उठेंगे पौधे

कविता गाडरी   |  13 Apr 2026 01:16 PM (IST)
Kitchen Waste Fertilizer: किचन के कचरे से घर पर भी बना सकते हैं फर्टिलाइजर, डालते ही खिल उठेंगे पौधे

Kitchen Waste Fertilizer: आज के समय में लोग घर को हरा भरा रखने के लिए गार्डनिंग तो करते हैं, लेकिन पौधों की सही देखभाल न होने की वजह से कई बाहर ये मुरझाने जाने लगते हैं. आमतौर पर लोग बाजार से महंगे फर्टिलाइजर खरीदते हैं, जबकि सच यह है कि घर की रसोई से निकलने वाला कचरा ही पौधों के लिए बेहतरीन फर्टिलाइजर माना जाता है. खास बात यह है कि इससे न सिर्फ पैसे बचते हैं, बल्कि कचरे की मात्रा भी कम होती है और एनवायरमेंट को भी फायदा मिलता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप किचन के कचरे से घर पर भी फर्टिलाइजर कैसे बना सकते हैं.

1

पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होना जरूरी होता है. बाजार में मिलने वाले केमिकल फर्टिलाइजर तुरंत असर तो दिखाते हैं. लेकिन ज्यादा इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता कम हो सकती है. वहीं घर पर तैयार ऑर्गेनिक खाद धीरे-धीरे पोषण देती है और पौधों को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रखती है.

Continues below advertisement
2

किचन के कचरे से फर्टिलाइजर बनाने के लिए सबसे पहले घर से निकलने वाले किचन वेस्ट को अलग-अलग इकट्ठा कर लें. इसमें फल और सब्जियों के छिलके, केले के छिलके, इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती, कॉफी ग्राउंड्स और अंडे के छिलके शामिल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि इसमें प्लास्टिक या दूसरे नॉन ऑर्गेनिक चीज न मिले.

Continues below advertisement
3

इसके बाद इस कचरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, ताकि यह जल्दी सड़कर खाद में बदलें. आप चाहे तो इसे ऐसे ही बिना काटे भी डाल सकते हैं. वहीं अंडे के छिलके को धोकर सुखा लें और फिर पीसकर पाउडर बना लें.

4

इसके बाद अब एक डिब्बा, बाल्टी या गमला लें. जिसमें नीचे छोटे-छोटे छेद हो ताकि हवा का प्रवाह बना रहे. इसमें सबसे पहले सूखी चीजें जैसे कागज के टुकड़े या सूखे पत्तों की पतली परत डालें. फिर उसके बाद किचन वेस्ट की एक लेयर रखें.

5

इसके ऊपर थोड़ी सी मिट्टी डाल दें और हल्का पानी छिड़क दें, ताकि नमी बनी रहे. कचरा, मिट्टी और हल्की नमी इस तरह से लेयर बनाते जाए.

6

अब हर 2 से 3 दिन में इस मिश्रण को थोड़ा हिला दें, ताकि इसमें हवा जाती रहे और सड़ने की प्रक्रिया तेज हो सके. कुछ दिनों बाद यह कचरा धीरे-धीरे सड़ कर काले रंग की भुरभुरी खाद में बदलने लगेगा.

7

जब यह पूरी तरह तैयार हो जाए तो इसे सीधे गमले या गार्डन की मिट्टी में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. यह खाद पौधों को धीरे-धीरे पोषण देता है और उनकी ग्रोथ का बेहतर बनाती है.

8

इस तरह तैयार की गई फर्टिलाइजर पूरी तरह ऑर्गेनिक होती है,जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है. ऐसे में पौधे लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं और उनके ग्रोथ भी अच्छी होती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • एग्रीकल्चर
  • Kitchen Waste Fertilizer: किचन के कचरे से घर पर भी बना सकते हैं फर्टिलाइजर, डालते ही खिल उठेंगे पौधे
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.