अक्षय खन्ना से रणदीप हुड्डा तक, जब विलेन बनकर छाए ये हीरो, दमदार रोल से लूटी वाहवाही

बॉलीवुड में अक्सर हीरो को ही फिल्म का असली हीरो माना जाता है, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है जब विलेन बनकर सितारों ने पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली. इन एक्टर्स ने अपने दमदार अभिनय, खौफनाक अंदाज़ और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस से ऐसे किरदार निभाए कि दर्शक उनसे नजरें नहीं हटा पाए.
विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'छावा' में अक्षय खन्ना ने मुगल बादशाह 'औरंगजेब' का क्रूर रोल निभाया. उनका ये निगेटिव किरदार दर्शकों को भा गया था.
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में भी अक्षय खन्ना ने 'रहमान डकैत' का किरदार निभाकर सबको हैरान कर दिया था. अक्षय खन्ना का खूंखार रोल आज भी सभी को याद है.
फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह ने सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई थी, जो एक सनकी खलनायक था. ये उनके करियर का पहला निगेटिव रोल था, जिसे काफी सराहा गया.
सनी देओल की एक्शन फिल्म 'जाट', में रणदीप हुड्डा ने राणातुंगा नाम का खूंखार विलेन रोल प्ले किया था. उनके इस अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया.
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' एक्टर रितेश देशमुख ने केंद्रीय मंत्री दादा मनोहर भाई विलेन का रोल किया था. उनके इस अंदाज को भी खूब सराहा गया.
टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म 'बागी 4', में संजय दत्त का रोल सभी को याद है. उन्होंने 'चाको' नाम का खतरनाक विलेन रोल प्ले किया था, जिसे खूब सराहा गया.
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'यक्षासन' नाम के विलेन खूंखार किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.