✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

10000 रुपये में कौन-कौन सी खेती कर सकते हैं किसान, जान लें काम की बात

नीलेश ओझा   |  23 Apr 2026 01:56 PM (IST)
10000 रुपये में कौन-कौन सी खेती कर सकते हैं किसान, जान लें काम की बात

खेती शुरू करने के लिए हमेशा लाखों की पूंजी की जरूरत नहीं होती. बल्कि सही समझ और थोड़े से निवेश से भी काम शुरू किया जा सकता है. अगर आपके पास सिर्फ 10000 रुपये हैं. तो आप ऐसी फसलों का चुनाव कर सकते हैं जो कम समय में तैयार होकर आपको अच्छा मुनाफा दे सकें.

1

सब्जियों की खेती इस बजट के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती है. आप मात्र 10 हजार रुपये में भिंडी, लौकी, तोरई और मिर्च जैसी सब्जियां उगा सकते हैं. इनके बीज और खाद का खर्च काफी कम होता है. लेकिन बाजार में इनकी मांग हमेशा बनी रहती है. छोटे स्तर पर शुरू की गई यह मेहनत आपको जल्द ही बड़ा रिटर्न दे सकती है.

Continues below advertisement
2

साग और हरी पत्तेदार सब्जियों में निवेश करना एक बढ़िया फैसला साबित हो सकता है. पालक, मेथी और मूली जैसी फसलें बहुत कम समय में यानी 30 से 40 दिनों के भीतर कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं. इसमें रिस्क बहुत कम है और आप कम लागत लगाकर बार-बार पैदावार ले सकते हैं.

Continues below advertisement
3

अगर आपके पास सिंचाई की अच्छी व्यवस्था है. तो तरबूज और खरबूजे की खेती भी एक शानदार जुगाड़ है. गर्मियों के मौसम में इन फलों की डिमांड आसमान छूती है. 10000 रुपये के निवेश में आप इनके अच्छे किस्म के बीज और जरूरी उर्वरक खरीद सकते हैं. यह फसल आपको तगड़ा बैंक बैलेंस दे सकती है.

4

फूलों की खेती आजकल एक नया बिजनेस मॉडल बनकर उभरी है. गेंदे के फूल की खेती बहुत कम लागत में शुरू की जा सकती है. शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में गेंदे की मांग इतनी बढ़ जाती है कि आपकी छोटी सी लागत कई गुना मुनाफे में बदल जाती है. इसे कम पानी और कम देखरेख में भी आसानी से उगाया जा सकता है.

5

मशरूम की खेती उन किसानों के लिए बेस्ट है जिनके पास खेत कम है या जो बंद कमरों में काम करना चाहते हैं. सिर्फ 10000 रुपये से आप मशरूम के बैग्स और स्पॉन खरीदकर अपना छोटा यूनिट शुरू कर सकते हैं. बाजार में इसकी कीमत काफी अच्छी मिलती है और होटल व रेस्टोरेंट्स में इसकी सप्लाई कर आप रेगुलर इनकम कमा सकते हैं.

6

औषधीय पौधों जैसे एलोवेरा या तुलसी की खेती भी बजट के भीतर की जा सकती है. इन पौधों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें जानवर नहीं खाते और इनमें बीमारियां भी कम लगती हैं. एक बार लगाने के बाद ये लंबे समय तक पैदावार देते हैं. कॉस्मेटिक और दवा कंपनियों में इनकी भारी डिमांड के कारण मुनाफा पक्का रहता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • एग्रीकल्चर
  • 10000 रुपये में कौन-कौन सी खेती कर सकते हैं किसान, जान लें काम की बात
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.