✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

In Pics: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, CM धामी ने भी की पूजा, देखें तस्वीरें

दानिश खान   |  23 Apr 2026 10:45 AM (IST)
In Pics: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, CM धामी ने भी की पूजा, देखें तस्वीरें

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले

1

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर बद्रीनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

Continues below advertisement
2

सीएम धामी ने मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर तथा आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित अन्य मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने इस दौरान तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया.

Continues below advertisement
3

चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही बद्रीनाथ धाम में आस्था, परंपरा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जो श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य और यादगार अनुभव बनेगा.

4

सीएम धामी ने देश विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से हरित एवं स्वच्छ चारधाम यात्रा में सहयोग करने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

5

कपाट खुलने के इस ऐतिहासिक अवसर पर माणा एवं बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों के साथ मंदिर प्रांगण में झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे संपूर्ण वातावरण लोक संस्कृति और आस्था के रंग में रंग गया.

6

देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भी भजन-कीर्तन कर अपनी श्रद्धा अर्पित की. इस दौरान भंडारे का शुभारंभ भी किया गया. सीएम ने भी श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • In Pics: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, CM धामी ने भी की पूजा, देखें तस्वीरें
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.