मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इराक की राजधानी बगदाद में एक खौफनाक घटना देखने को मिली. मंगलवार (31 मार्च) को शहर की सड़कों पर चहल-पहल के दौरान ही कुछ अज्ञात नकाबपोश आए और एक फेमस अमेरिकी पत्रकार को अगवा कर ले गए.
वो पत्रकार कोई और नहीं बल्कि अवॉर्ड विनिंग अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन थीं, जिनका बीच बाजार अपहरण कर लिया गया है. इस घटना की इराक के आंतरिक मंत्रालय और पुलिस सूत्रों ने भी पुष्टि की है. ये पूरी खौफनाक वारदात सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रही है.
किडनैपिंग का वीडियोअमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन के किडनैपिंग वीडियो में दिख रहा है कि वो एक बिजी रास्ते पर खड़ीं थीं, तभी उनके ठीक सामने एक कार रुकती है. इस कार से भागते हुए 2 लोग बाहर निकलते हैं, जिनमें से एक शेली का सिर पकड़कर उन्हें जबरदस्ती कार की पिछली सीट पर धकेल देता है और कार लेकर भाग जाता है.
कौन हैं शेली किटल्सनचश्मदीदों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक शेली किटल्सन अपनी कार से कहीं जा रही थीं, तभी 2 गाड़ियों ने उनका रास्ता रोक लिया. फुटेज में साफ दिख रहा है कि हथियारबंद नकाबपोशों ने शेली की कार का दरवाजा जबरन खोला और उन्हें बालों से घसीटकर अपनी गाड़ी की ओर ले गए. चश्मदीदों का कहना है कि अमेरिकी पत्रकार जान बचाने के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन किडनैपर्स ने उन्हें बंदूक की बट से मारकर शांत करा दिया.
बता दें कि शेली किटल्सन कोई आम पत्रकार नाम नहीं हैं वो एक अवॉर्ड विनिंग जर्नलिस्ट हैं, जो लंबे समय से मिडिल ईस्ट के खतरनाक इलाकों से रिपोर्टिंग कर रही हैं. शेली के पास अमेरिकी पासपोर्ट है, जो इस किडनैपिंग को एक अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक मुद्दा बनाता है. शेली अक्सर इराक और सीरिया में एक्टिव आतंकी गुटों और मिलिशिया के खिलाफ लिखती रही हैं. माना जा रहा है कि उनकी हालिया रिपोर्टिंग की वजह से ही वे किसी के निशाने पर आ गई थीं.
इराकी सुरक्षा बलों ने छुड़ायाबताया जा रहा है कि किडनैप होने के बाद अमेरिकी पत्रकार शेली किट्लसन को छुड़ा लिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार इराकी सुरक्षा बलों ने अपहरणकर्ताओं की कार का पीछा किया. इस दौरान किडनैपर्स की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. सुरक्षा बलों ने मौके से एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि गाड़ी पलटने के कारण शेली किट्लसन को चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें
'ये प्यार इस बात की घोषणा...', असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
