भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार (31 मार्च) को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. ईरान से जारी जंग के बीच सर्जियो की अमेरिका में ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. 

Continues below advertisement

ट्रंप से मुलाकात के बाद सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप US-भारत संबंधों को बहुत ज्यादा अहमियत देते हैं. गोर ने आगे कहा, “कुछ दिनों के लिए अमेरिका वापस आया हूं. सबसे पहले व्हाइट हाउस में हमारे राष्ट्रपति से मुलाकात हुई. राष्ट्रपति अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को बहुत ज्यादा अहमियत देते हैं.”

ट्रंप के साथ फोटो शेयर कर क्या बोले गोरअमेरिकी राजदूत गोर ने ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति का कार्यालय) में ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की. बता दें कि गोर ने इसी साल जनवरी में भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभाला है. इससे पहले उन्होंने व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस के निदेशक के तौर पर भी काम किया है. गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका के विशेष दूत के तौर पर भी काम करते हैं.

पैक्स सिलिका पहल में नई दिल्ली के शामिल होने का स्वागतइससे पहले गोर ने कहा था कि दोनों देश लाभदायक रणनीतिक आर्थिक संबंधों को विस्तारित करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं. उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और विशाल ऊर्जा आवश्यकताएं अमेरिकी विशेषज्ञता के साथ पूरी तरह से मेल खाती हैं. अमेरिकी राजदूत ने कहा कि दोनों देश सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों के लिए लचीली आपूर्ति शृंखलाओं के निर्माण को प्राथमिकता दे रहे हैं. गोर ने चीन से तगड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अमेरिका के नेतृत्व वाली पैक्स सिलिका पहल में नई दिल्ली के शामिल होने का स्वागत किया.

भारत के साथ अमेरिका के रक्षा और सुरक्षा सहयोग के बारे में अमेरिकी राजूदत गोर ने कहा कि यह दोनों पक्षों के बीच सहयोग का सबसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है. उन्होंने ‘क्वाड’ (अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त मंच) के ढांचे के तहत सहयोग का जिक्र किया.

ये भी पढ़ें

ATF Price Hike: हवाई जहाज के फ्यूल ने भारत में तोड़े सभी रिकॉर्ड, टिकट ही नहीं ये सामान भी हो जाएंगे महंगे, जानें