मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े दो गुटों के बीच अनेक राउंड की फायरिंग हुई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. यह गोलीबारी मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड पर दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई के कारण हुई है. घटना के बढ़ने के बाद मौके पर पुलिस आई और फिर एनकाउंटर शुरू हुआ.
पहले दो गुटों की गोलीबारी में बस संचालक कुंदन को गोली लगी थी. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत रास्ते में हो गई. बस स्टैंड पर गोलीबारी के बाद पुलिस ने भी फायरिंग की. इस दौरान पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश को मार गिराया गया जिसमें उसकी मौत मौके पर ही हो गई.
मामले पर पुलिस का कहना है कि मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने फायरिंग की है. घटना स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है. वहीं, मुजफ्फरपुर के इस बस स्टैंड पर वर्चस्व की लड़ाई होती रहती है. यहां इससे पहले कई बार इस तरह की गोलीबारी हो चुकी है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें-
रॉबर्ट वाड्रा को सता रहा है गिरफ्तारी का डर, अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज आज होगा CBI के नए बॉस का एलान, जावेद अहमद समेत तीन नाम आगे देखें वीडियो-