Maharashtra Politics News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party, NCP) के प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे को लेकर कहा कि 2019 में देवेंद्र फडणवीस भी कहते थे कि वह सत्ता में वापस आएंगे. प्रधानमंत्री का दावा उन्हीं से प्रेरित है. 15 अगस्त को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अगले साल वह इसी लाल किले से झंडा फहराएंगे. उनके इसी दावे पर शरद पवार का बयान आया है.

शरद पवार ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी का यह दावा कि वह अगले साल (स्वतंत्रता दिवस पर) लाल किले पर तिरंगा फहराने के लिए वापस आएंगे, फडणवीस से प्रेरित था, जो 2019 के विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान नियमित रूप से कहा करते थे कि वह (फडणवीस) वापस आएंगे.' महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शरद पवार पर पलटवार किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे क्योंकि पूरा देश उनके साथ खड़ा है और वह देश के नागरिकों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. फणवीस ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनके बीच ऐसा मेल है, जिसे अपनी कार्यशैली के कारण कोई चुनौती नहीं दी जा सकती.

शिंदे, अजित और खुद को लेकर क्या बोले देवेंद्र फडणवीसशिरडी में 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, फडणवीस ने कहा, 'हम तीन एक साथ आए हैं. आप शिंदे जी की कार्यशैली के बारे में जानते हैं और आप मेरे और अजित दादा के बारे में भी जानते हैं. हम तीनों का ऐसा मेल है, जिसे कोई चुनौती नहीं दे सकता.'

शरद पवार पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवारशरद पवार का नाम लिए बिना फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा, 'पिछली बार, मैंने कहा था मैं वापस आऊंगा और मैं देख सकता हूं कि उस बयान का भय अभी भी बरकरार है कुछ लोग अभी भी भयभीत हैं. मैं उन्हें एक बात बताना चाहूंगा कि जब मैंने ये कहा कि मैं वापस आऊंगा, तो लोग वास्तव में मुझे वापस ले आए लेकिन कुछ लोगों ने हमें धोखा दिया.'

यह भी पढ़ें:Bibek Debroy Article Row: बिबेक देबरॉय के आर्टिकल से EAC-PM ने खुद को किया अलग, कहा- काउंसिल का इससे कोई संबंध नहीं