मुंबई : चुनावों के दौरान यूपी के किसानों से किया गया कर्ज माफी का वादा बीजेपी को महाराष्ट्र में भारी पड़ रहा है. सरकार में सहयोगी शिवसेना कर्ज माफी के मुद्दे पर विपक्ष के साथ खड़ी हो गई है. नतीजा ये है कि सरकार का कामकाज तक रुका पड़ा है.
राज्य के किसानों की कर्ज माफी की मांग पर शिवसेना अड़ गई है
राज्य के किसानों की कर्ज माफी की मांग पर शिवसेना अड़ गई है. सत्ता में भागीदार होते हुए भी विपक्ष से मिल गई है. उसे यूपी के लिए की गई घोषणा से दिक्कत है. लेकिन, बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का रुख तय है.
यह भी पढ़ें : IN PICS: जानें- पंजाब में अमरिंदर की कैबिनेट में कौन-कौन बनने जा रहे हैं मंत्री
अरुंधती भट्टाचार्य ने कहा है कि कर्ज माफी में व्यवहारिक दिक्कतें भी
इन सबके बीच एक अहम बयान में एसबीआई की चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य ने कहा है कि कर्ज माफी में व्यवहारिक दिक्कतें भी हैं. महाराष्ट्र विधानसभा में ये सब तब हो रहा है जब बजट पारित करवाने के लिए बीजेपी को शिवसेना के समर्थन की जरूरत है.
संदेशे देना चाहती है कि वो सरकार में रहकर भी सरकार के खिलाफ है
लेकिन, शायद शिवसेना जनता के बीच ये संदेशे देना चाहती है कि वो सरकार में रहकर भी सरकार के खिलाफ है. गौरतलब है कि यूपी में प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने किसानों से कर्ज माफी का वादा किया था. शिवसेना का दावा है कि किसानों को कर्ज माफी का लालच देने से यूपी में बीजेपी जीती.
यह भी पढ़ें : गोहत्या को लेकर सख्त सजा का प्रावधान करेगी गुजरात सरकार
देश में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या वाला राज्यों में एक है
दरअसल, महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या वाला राज्यों में एक है. महाराष्ट्र में सूखे के दौरान किसानों की आत्महत्या की घटनाएं आम हैं. इस बीच एसबीआई की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य का यह बयान किसानों की कर्जमाफी के राजनीतिक वादों को लेकर आया.
कर्ज लौटाने के लिए किसान अगले चुनाव तक का इंतजार करते हैं : एसबीआई
उन्होंने कहा, ‘बैंक को सरकार से कर्जमाफी का पैसा मिल जाता है. लेकिन, इसके बाद जो भी कर्ज दिया जाता है. उसे लौटाने के लिए किसान अगले चुनाव तक का इंतजार करते हैं.’ अरुंधति भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि उनके बैंक को किसानों की कर्जमाफी के बारे में केंद्र से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है.
यह भी पढ़ें : अन्य महत्वपूर्ण खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उनका यह भी कहना था कि किसानों की मदद होनी चाहिए
उनका यह भी कहना था कि किसानों की मदद होनी चाहिए. लेकिन, इस तरह से नहीं कि कर्ज चुकाने का अनुशासन ही बिगड़ जाए. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया है.
