नई दिल्ली: रेलवे ने दिव्यांग जनों की सहूलत को लेकर बड़ा फैसला किया है. रेलवे के इस फैसले के बाद अब दिव्यांगों को 3एसी में लोअर बर्थ मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी. भारतीय रेलवे ने एक्सपेस और मेल दोनों ट्रेनों में 3एसी में लोअर बर्थ शारीरिक तौर पर अक्षम लोगों के लिए रिजर्व कर दी है.

अब तक दिव्यांग जनों के लिए ये सुविधा सिर्फ स्लिपर क्लास तक ही सीमित थी.

रेलवे मंत्रालय के आला अधिकारी ने कहा, "3एसी क्लास में लोअर बर्थ दिव्यांगों के लिए आरक्षित होगा और इसके लिए जरूरी सॉफ्टवेयर तैयार किया रहा है."

रेलवे ने ये फैसला ऐसे समय किया है जब कुछ दिनों पहले व्हीलचेयर पर बैठे एक एथलीट को सफर के दौरान लोअर बर्थ नहीं मिला था. अपर बर्थ मिलने के कारण पदक विजेता पैरा-एथलीट सुबराना राज को फर्श पर सोना पड़ा था. ये घटना नागपुर-निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस की है. इस मामले में तब रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर खेद जताया था और मामले की जांच के आदेश दिये थे.