Lok Sabha Election 2024 Dates Highlights: कहां-कितने चरण में हो सकता है मतदान? कल लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का EC करेगा ऐलान
Lok Sabha Election 2024 Date Schedule Announcement Highlights: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी बताया जाएगा कि आम चुनाव कितने चरण में कराए जाएंगे.
एबीपी लाइव डेस्कLast Updated: 15 Mar 2024 02:55 PM

बैकग्राउंड
Lok Sabha Election 2024 Dates News Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल कल यानी शनिवार (16 मार्च, 2024) दोपहर तीन बजे आएगा. चुनाव आयोग (ईसी) की ओर से इस दौरान...More
Lok Sabha Election 2024 Dates News Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल कल यानी शनिवार (16 मार्च, 2024) दोपहर तीन बजे आएगा. चुनाव आयोग (ईसी) की ओर से इस दौरान आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. इस बीच, सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को यह भी बताया गया कि ऐसा मुमकिन है कि लोकसभा के चुनाव पहले उन राज्यों में हो सकते हैं, जहां पर तापमान अधिक बढ़ता है. यही वजह है कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना समेत कई राज्यों में पहले मतदान हो सकता है.भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसी) ने इससे पहले शुक्रवार (15 मार्च, 2024) सुबह 11 बजे अहम बैठक की, जिसमें चीफ इलेक्शन कमिश्नर के साथ नवनियुक्त दोनों चुनाव आयुक्त (ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू) शामिल रहे. सूत्रों के हवाले से बताया गया कि उनके बीच इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई. ऐसा बताया गया कि इस दौरान दोनों नए चुनाव आयुक्तों को चुनाव प्रक्रिया और तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई. मीटिंग में सुरक्षा और मतदाताओं की सुविधा पर भी बात की गई.नीचे, कार्ड सेक्शन में पढ़िए पल-पल के ताजा अपडेट्सः
Omar Abdullah On Election Dates: उमर अब्दुल्ला बोले- हमें चुनाव कमीशन से उम्मीद नहीं
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, हमको इलेक्शन कमीशन से कोई उम्मीद नहीं है. हमारे इलेक्शन अभी होने है! इलेक्शन कमीशन जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा करे और लोकतंत्र को दोबारा कायम करके दिखाए! दस साल बहुत लम्बा समय है और अब तो one nation one election की रिपोर्ट भी आई है तो इसकी शुरुआत भी जम्मू-कश्मीर से ही करके देखिए.