JNU हिंसा LIVE UPDATES: शाम 5 बजे के करीब सूचना मिली थी-दिल्ली पुलिस

जेएनयू कैंपस के अंदर कल देर शाम पत्थरबाजी हुई. छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, गर्ल्स स्टूडेंट पर भी हमला हुआ. मारपीट के बाद ये नकापोश चलते बने. कैंपस के अंदर इस तरह से हंगामे और मारपीट को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है. लेफ्ट और ABVP एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं.

ABP News BureauLast Updated: 06 Jan 2020 06:44 PM

बैकग्राउंड

भारत की राजधानी दिल्ली में मौजूद देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जेएनयू में कल रात हुई हिंसा से पूरा देश हैरान है. लाठी डंडों और लोहे की सरिया लेकर...More

दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा है कि जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस की अगुवाई में एक कमिटी बनाई गई है और ये तथ्यों की जांच और किसी तरह की देरी जांच में न हो, इस बात की देखरेख करेगी. हमें कुछ अहम सबूत मिले हैं और कोशिश कर रहे हैं कि केस जल्द से जल्द सॉल्व हो जाए.