LIVE: महाराष्ट्र के नए सीएम बने उद्धव ठाकरे, पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं
महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने शपथ ली. उनके साथ 6 अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. उद्धव ठाकरे को शपथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिलाई. छह मंत्रियों में से एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस तीनों दलों से 2-2 मंत्री हैं.
ABP News BureauLast Updated: 28 Nov 2019 07:45 PM

बैकग्राउंड
मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीति के लिहाज से आज बहुत बड़ा दिन है. राज्य में पिछले 34 दिनों से जारी सियासी घमासान के बीज शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे आज शाम 6...More
मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीति के लिहाज से आज बहुत बड़ा दिन है. राज्य में पिछले 34 दिनों से जारी सियासी घमासान के बीज शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे आज शाम 6 बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उद्धव ठाकरे के साथ एनसीपी से कोई नेता उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा. वहीं, शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस से दो-दो नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. शपथग्रहण में शामिल होने के लिए कई पार्टियों के नेता मुंबई पहुंच रहे हैं. राज्य से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ. यह भी पढ़ें- अजित पवार होंगे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, आज उद्धव ठाकरे के साथ ले सकते हैं शपथ- सूत्र महाराष्ट्र पर बोलीं सोनिया- ‘नाकाम हुई मोदी-शाह की साजिश’, उद्धव की शपथ में जाने पर कहा- ‘अभी तय नहीं’ साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को संसद में बताया ‘देशभक्त’, राहुल गांधी ने कहा- ‘आतंकी प्रज्ञा’ पर कार्रवाई हो संविधान में नहीं है कोई प्रावधान, फिर भी 31 में से 16 राज्यों में हैं उपमुख्यमंत्री, आखिर क्यों? वीडियो देखें-