श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के बाबा गुंद खलील इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.
आतंकवादी पुलवामा जिले का रहने वाला है
उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दी. जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है, उसके पेट में गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी की पहचान जहीर अब्बास के तौर पर हुई है, जो पुलवामा जिले का रहने वाले है.
बीएसएफ ने बुधवार ढेर रात 2 आतंकियों को मार गिराया था
वहीं, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हथियारों से लैस घुसपैठिए बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अटारी सीमा के निकट मारे गए. सूत्रों ने बताया कि बल इलाके में तलाश अभियान चलाएगा, जिसके बाद ही इस बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी. अभी इलाके में घना कोहरा छाया है.
यह भी पढ़ें.
योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, डॉ. कफील खान की रिहाई के खिलाफ याचिका खारिज
Kashipur में BJP नेताओं से भिड़ गए किसान, बदसलूकी का वीडियो आया सामने| ABPGanga