Kashipur में BJP नेताओं से भिड़ गए किसान, बदसलूकी का वीडियो आया सामने| ABPGanga
ABP Ganga | 17 Dec 2020 02:09 PM (IST)

काशीपुर में किसानों का जबरदस्त हंगामा हुआ है. बाजपुर रोड पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को किसानों ने रोका. किसान बीजेपी नेताओं से भिड़ गए. बीजेपी मेयर और नेताओं से बदसलूकी की. उधर, उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता खुलकर कृषि कानून के विरोध में आ गए हैं. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के काफिले पर चूड़ियां फेंकी. ये वाकया तब का है, जब मंत्री अरविंद पांडे गदरपुर से रुद्रपुर की तरफ जा रहे थे.